- Home
- /
- उखड़ी सड़कों के विरोध में भाजपा ने...
उखड़ी सड़कों के विरोध में भाजपा ने किया गड्ढे भरो आंदोलन

डिजिटल डेस्क, चांदुर बाजार (अमरावती)। चांदुर बाजार तहसील में लोकनिर्माण विभाग द्वारा निर्मित अनेक सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हंै। सड़क निर्माणकार्य में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने गड्ढे भरकर आंदोलन किया। तहसील के माधान काजली मार्ग पर आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़कें कुछ ही माह बाद खस्ताहाल हो रही है। किंतु इस ओर संबंधित विभाग की अनदेखी हो रही है। इन सभी कार्यों की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भाजपा पदाधिकारियों ने की है। सड़क निर्माणकार्य के लिए उपलब्ध की गई निधि में अनियमितता होने का आरोप भाजपा पदाधिकारियों ने लगाया है। भाजपा द्वारा किए गए आंदोलन को ध्यान मे लेकर गड्ढों को पाटने का काम शुरू हुआ। आंदोलन में भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण तायडे, तहसील अध्यक्ष मुरली माकोडे, तहसील महासचिव गोपाल तिरमारे, अतुल बन्सोड़, पूर्व जिप सदस्य सुखदेव पवार, किरण शामिल हुए।
Created On :   4 May 2022 12:53 PM IST