पीएफआई पर छापे में नहीं लगता भाजपा का हाथ है

BJP does not seem to have a hand in the raid on PFI
पीएफआई पर छापे में नहीं लगता भाजपा का हाथ है
दिलीीप वलसे पाटील ने कहा पीएफआई पर छापे में नहीं लगता भाजपा का हाथ है

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पीएफआई पर छापेमारी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच राकांपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा है कि इसमें संदेह व्यक्त करना ठीक नहीं है। यह नहीं लग रहा है कि भाजपा ने छापामारी करवाई है। पीएफआई पर देश भर में एक साथ छापेमारी हुई है। पीएफआई अर्थात पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन पर एनआईए की छापेमारी को लेकर संदेह जताया जा रहा है कि भाजपा के दबाव में एनआईए का दुरुपयोग हो रहा है। इसी मामले पर राज्य के पूर्व गृहमंत्री ने अपना मत व्यक्त किया। शुक्रवार को राकांपा कार्यकर्ता सम्मेलन के सिलसिले में शहर में आए पाटील ने पत्रकारों से चर्चा की। वे राकांपा के संगठन मामले में जिले के संपर्क नेता भी हैं। उन्होंने दो स्थानों पर राकांपा की सभा को संबोधित किया। पीएफआई मामले में उन्होंने कहा कि उसके कुछ षड़यंत्रों के बारे में केंद्रीय जांच एजेंसी को सूचना मिली होगी। उसके आधार पर ही देश भर में छापेमारी हुई होगी।

सब साथ आएं तो ठीक, नहीं तो...
पूर्व गृहमंत्री पाटील ने कार्यकर्ताओं से मनपा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है। उन्हाेंने कहा है कि कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ चर्चा चल रही है। सब साथ आए तो ठीक, नहीं तो राकांपा अपने बल पर चुनाव लड़ेगी। वे वाठोड़ा व जाफरनगर में कार्यकर्ता सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राकांपा को विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी भी करनी है। पहले जिले में राकांपा के दो विधायक थे। विदर्भ में अनिल देशमुख सहित 11 विधायक चुने गए थे। 15 वर्ष से राकांपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन है। शहर में गठबंधन के तहत किसी भी विधानसभा क्षेत्र में राकांपा को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला है।

राज्य का औद्योगिक विकास रुका
मुस्लिम आरक्षण के लिए राज्य में सर्वे कराया जा रहा है। इस मामले को लेकर पाटील ने कहा कि भाजपा ने पहले मुस्लिमों के लिए आरक्षण के संबंध में घोषणा करना चाहिए। केवल सर्वेक्षण से किसी का भला नहीं होगा। पाटील ने यह भी कहा कि रोजगार के मामले में अन्य राज्यों का दबाव महाराष्ट्र व विदर्भ पर पड़ रहा है। नए उद्योग नहीं आने से रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। राज्य का औद्योगिक विकास रुका है। विदर्भ की स्थिति खराब है।

राकांपा को मिलेगा लाभ
पाटील ने कहा कि मनपा चुनाव के लिए राकांपा अपने बल पर तैयारी कर रही है। कांग्रेस व अन्य दलों के साथ गठबंधन का प्रयास जारी है। स्थानीय निकाय संस्थाओं के चुनावों में राकांपा को लाभ मिलेगा। पत्रकारों से चर्चा के समय राकांपा के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, युवा नेता व जिप सदस्य सलिल देशमुख, शेखर सावरबांधे, प्रवीण कुंटे, प्रकाश गजभिये, रविनीश पांडे, रिजवान अंसारी उपस्थित थे।
 

Created On :   24 Sept 2022 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story