- Home
- /
- बगैर ओबीसी आरक्षण मनपा चुनाव के...
बगैर ओबीसी आरक्षण मनपा चुनाव के पक्ष में नहीं है भाजपा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जब तक महाराष्ट्र में ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण बहाल नहीं हो जाता तब तक राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होने चाहिए। श्री फडणवीस ने शनिवार को पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे कई घटक हैं, जिनको आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका है। इस लिए ऐसी व्यवस्था बनाने की जरुरत है कि वंचित घटकों को भी आरक्षण का लाभ मिल सके। गौरतलब है कि सुप्रीम के एक फैसले से राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण समाप्त हो गया है। इसको लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष एक दूसरे आरोप लगा रहे हैं।
नहीं बदले जाएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
एक सवाल के जवाब मेंफडणवीस ने कहा किप्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को बदले जाने का कोई विचार नहीं है। बतौर प्रदेश अध्यक्ष वे अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में पार्टी संगठन में कोई बदलाव नहीं होगा। मनसे से भाजपा के संभावित गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने यह कर जवाब देने से इंकार कर दिया कि इसको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अपनी भूमिका साफ कर चुके हैं।
Created On :   7 Aug 2021 7:26 PM IST