भाजपा नेता पुरंदेश्वरी के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा- आपके थूक में बह जाएगा भूपेश बघेल

BJP leader D Purandeswari makes spit remarks against Bhupesh Baghel
भाजपा नेता पुरंदेश्वरी के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा- आपके थूक में बह जाएगा भूपेश बघेल
विवादित बयान भाजपा नेता पुरंदेश्वरी के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा- आपके थूक में बह जाएगा भूपेश बघेल

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह के बीच बस्तर से भाजपा नेता डी पुरंदेश्वरी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाना बनाया। पुरंदेश्वरी ने कार्यकर्ताओं से कहा, एक बार आप पीछे मुड़कर थूकेंगे तो उस थूक में भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। संकल्प के साथ आपको काम करना पड़ेगा। आपके परिश्रम से 2023 में भाजपा ज़रूर सत्ता में आएगी। 

 

 

कांग्रेस से भाजपा में आई पुरंदेश्वरी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि भाजपा में जाने के बाद डी पुरंदेश्वरी की मानसिक स्थिति इस स्तर पर उतर आएगी। जब वे हमारे साथ थी तब वह ठीक-ठाक थी। लेकिन, भाजपा में जाने के बाद उनकी क्या स्थिति हो गई। आसमान में थूकोगे तो थूक खुद के चेहरे पर गिरता है। 

 

 

बता दें कि दक्षिण क्षेत्र के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में भाजपा ने मंगलवार से चिंतन शिविर का आयोजन किया था। इसी चिंतन शिविर ने छत्तीसगढ़ मामलों की प्रभारी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम आप सभी से आग्रह करते हैं कि आप संकल्प लेकर जाएं। हमारी सरकार सत्ता में आएगी। डी पुरंदेश्वरी बीजेपी से पहले कभी कांग्रेस में हुआ करती थी। लेकिन, साल 2014 में कांग्रेस से किनारा कर बीजेपी का दामन थामन लिया था। केंद्र की संप्रग सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं।

 

Created On :   3 Sep 2021 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story