बीफ ही ले जा रहा था भाजपा नेता, जांच में पुष्टि

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बीफ ही ले जा रहा था भाजपा नेता, जांच में पुष्टि

डिजिटल डेस्क,नागपुर। नागपुर में कथित गौरक्षकों की पिटाई का शिकार हुए भाजपा नेता सलीम साहा के पास बीफ ही था। इस बात की पुष्टि जांच में हो गई है। एसपी ग्रामीण शैलेष बालकावड़े ने बताया कि लैब में जांच के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि उसके पास से बरामद मांस बीफ ही था। सलीम नागपुर के अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है।

दरअसल महाराष्ट्र में गोवंश हत्याबंदी कानून लागू है। इसके तहत गौमांस का सेवन और इसे रखना अपराध है। बुधवार को कथित गौरक्षकों ने सलीम को नागपुर के काटोल भारसिंगी में सलीम को स्कूटी से उतारकर पीटा था। भाजपा के स्थानीय ग्रामीण अध्यक्ष राजीव पोद्दार ने कहा कि सलीम को पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। सलीम के साथ पकड़े गए चार अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   17 July 2017 5:13 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story