भाजपा नेता के प्रतिनिधि मंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त से की कार्रवाई की मांग

BJP leaders delegation demands action from Mumbai Police Commissioner
भाजपा नेता के प्रतिनिधि मंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त से की कार्रवाई की मांग
भाजपा नेता मोहित कंबोज पर हमले का मामला भाजपा नेता के प्रतिनिधि मंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त से की कार्रवाई की मांग

डिजिटल डेस्क,मुंबई। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता मोहित कंबोज पर हमले को लेकर शनिवार को भाजपा के नेताओं के एक प्रतिनिधी मंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे से मुलाकात की और हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रुप से विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा व भाजपा विधायक अतुल भातखलकर व श्री कंबोज सहित अन्य नेता शामिल थे।  दरअसल शुक्रवार  रात को  महानगर के बांद्रा इलाके में स्थित कलानगर में भाजपा नेता कंबोज की कार पर हमला हुआ था। कार में जब हमला किया गया उस समय कंबोज कार में मौजूद थे और उनकी कार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी बंगले मतोश्री के निकट खड़ी थी। इस घटना के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को हमलावरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे से मुलाकात की हैं। 
 

Created On :   23 April 2022 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story