BJP विधायक और मप्र के पूर्व मंत्री विश्नोई ने फिर सरकार पर उठाए सवाल, सीएम से लगाई गुहार 

bjp mla ajay vishnoi comment on CM shivraj singh chouhan
BJP विधायक और मप्र के पूर्व मंत्री विश्नोई ने फिर सरकार पर उठाए सवाल, सीएम से लगाई गुहार 
BJP विधायक और मप्र के पूर्व मंत्री विश्नोई ने फिर सरकार पर उठाए सवाल, सीएम से लगाई गुहार 

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस बार उन्होंने जिलों के प्रभारी मंत्री को लेकर आवाज बुलंद की है। इससे पहले भी विश्नोई ने कई बार अपनी नाराजगी जाहिर की थी। विश्नोई ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि, मान्यवर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सादर प्रणाम। प्रदेश के सभी जिले अनेकों समस्याओं के सरल समाधान के लिए प्रभारी मंत्री की बाट जोह रहे हैं। 

विश्नोई ने आगे लिखा, अनुरोध है चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश को यह उपहार देने की कृपा करें और वायदे के अनुसार जबलपुर एवं रीवा का प्रभार स्वयं ग्रहण करें। बता दें कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस जिलों के प्रभारी मंत्री की नियुक्तियां न होने पर शिवराज सरकार पर हमले बोल रही है और मुख्यमंत्री पर अपने ही दल के नेताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं। अब भाजपा के विधायक विश्नोई ने ही कांग्रेस के स्वर में स्वर मिलाया है।

इससे पहले भी विश्नोई कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में दो मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद विश्नोई ने महाकौशल और विंध्य क्षेत्र की उपेक्षा का अपरोक्ष रुप से आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि "महाकौशल" अब उड़ नहीं सकता फड़फड़ा सकता है! , मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है"। 

उन्होंने आगे लिखा था कि "महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा रीवा संभाग में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा। खुशामद करते रहना होगा"। 

Created On :   8 Jan 2021 6:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story