भाजपा के राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे के अंगरक्षक का निधन

BJP national secretary Pankaja Mundes bodyguard dies
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे के अंगरक्षक का निधन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे के अंगरक्षक का निधन

डिजिटल डेस्क, बीड । भाजपा के राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडेके अंगरक्पिषक का निधन हो गया। उन्हें कुछ दिनों पूर्व कोरोना हो गया था।  पंकजा मुंडे के अंगरक्षक गोविंद मुंडे को कुछ दिनों पूर्व कोरोना हुआ था। पंकजा मुंडे गोविंद के उपचार के लिए हर संभव कोशिश कर रहीं थीं लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सकी।  40 वर्षीय गोविंद मुंडे का परली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।    उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था, उन्हें लातूर में स्थानांतरित कर पंकजा मुंडे खुद डॉक्टरों व उनके परिजनों के  संपर्क में थीं। उन्होंने काफी प्रयास किया लेकिन बुधवार आधी रात को उनका निंधन हो गया । पंकजा मुंडे ने गोविंद मुंडे की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। पंकजा ने कहा कि हमने अपने परिवार के एक युवा मेहनती और साहसी सदस्य को खो दिया है।  उनके बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी लेने की जानकारी पंकजा मुंडे ने दी है। 

Created On :   23 April 2021 7:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story