वरोरा शहर के मुुुुुुद्दों को लेकर भाजपा ने नप पर निकाला मोर्चा 

BJP took out a front on nap regarding the issues of Warora city
वरोरा शहर के मुुुुुुद्दों को लेकर भाजपा ने नप पर निकाला मोर्चा 
चंद्रपुर वरोरा शहर के मुुुुुुद्दों को लेकर भाजपा ने नप पर निकाला मोर्चा 

डिजिटल डेस्क, वरोरा(चंद्रपुर)।  वरोरा नगर परिषद में वर्तमान में मुख्याधिकारी प्रशासक के रूप मंे कार्यरत है। नप में अध्यक्ष एवं पार्षद के पद का कार्यकाल 9 माह पूर्व समाप्त हो गया है। इस कार्यकाल में कई समस्याओं का अंबार  लगा हुआ है। जिसमंे से मुख्य समस्या के रूप में जलापूर्ति की समस्या उभरकर आई है। शहर में अनियमित जलापूर्ति के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीएस द्वारा 65 करोड़ की जलापूर्ति योजना पूरी की गई, लेकिन अब तक जलापूर्ति योजना स्वीकृत नहीं है। घंटागाड़ी, नाली सफाई तथा हररोज कचरे की सफाई नहीं होती। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक से सपाटे चौक-डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक से जाजू चौक तक सड़क पर गड्‌ढे हो गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब लोग वंचित हैं। श्मशान भूमि का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। कार्यादेश पूर्ण न होने पर ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने के लिए कहना। शहर में स्ट्रीट लाइट हमेशा चालू नहीं रहती, मुख्य चौक में दुर्घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाएं ऐसी कई समस्याओं को लेकर भाजपा जिला सचिव व पूर्व नगराध्यक्ष अहेतेशाम अली के नेतृत्व में नगर परिषद पर मोर्चा निकाला गया। जिसके बाद मुख्याधिकारी के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबासाहेब भागड़े, शहर अध्यक्ष भाजपा सुरेश महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा करण देवतले, पूर्व नप अध्यक्ष विनोद लोहकारे, पूर्व पार्षद सुनीता काकड़े, अनिल सखारिया, डॉ. गुणानंद दुर्ग, किशोर टीपल, परसराम मरास्कोल्हे, सुनील समर्थ, विलास गैनेवार, पूर्व सैनिक सागर कोहले, आशीष रणदीवे, प्रकाश दुर्गापुरोहित, गजानन राऊत, सायरा शेख, कीर्ति कटोरे, सुजाता दुर्गापुरोहित, अनुराधा दुर्ग, सुषमा कराड, सुनील बांगड़े, आदेश बावने, संजय राम, ऋषिकेश खंगार, जगन ढाकने, अमित असेकर, रोशन लखोटे, उज्ज्वल काले, अभिजीत गैनेवार, खुशाल बावने, राजेश साकुरे, मोहन रंगदल, सुधाकर कुंकुले, अरुण मोदी उपस्थित थे।

Created On :   7 Oct 2022 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story