भाजपा जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की पेशकश

Bjp workers angry with junnardeo mandal president vishnu sharma
भाजपा जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की पेशकश
भाजपा जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की पेशकश

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा । लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के संकट से जूझ रही भाजपा में अंदरूनी कलह भी अब बाहर आ रही है। जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाजपा के सौ से अधिक पूर्व पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश कर दी है। मंडल अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामूहिक त्याग पत्र की पेशकश जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर की है। जिला पदाधिकारियों को सौंपे पत्र में कहा है कि मंडल को भंग करने का निर्णय एक सप्ताह में नहीं लिया जाता है तो हम सभी का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार करें। जिला अध्यक्ष के अलावा पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश लोकसभा प्रभारी सहित अन्य को भी प्रेषित किया गया है। सामूहिक त्यागपत्र की पेशकश करने वालों में पूर्व नपाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री समेत कई नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम हैं।
ये आरोप लगाए
पत्र में आरोप लगाया गया है कि मंडल अध्यक्ष विष्णुप्रसाद शर्मा की कार्यप्रणाली संगठन विरोधी रही है। उनके कुछ साथी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड की तरह चला रहे हैं। विरोधी पार्टी के नेताओं से मधुर संबंध जिससे पार्टी के कार्यकर्ता दूर हो रहे हैं। इनके कार्यकाल में भाजपा एक भी चुनाव नहीं जीती है।
कलह का असर चुनावों पर भी
 जुन्नारदेव भाजपा में गुटबाजी और कलह का असर वहां के चुनावों पर भी दिखाई पड़ चुका है। नपा चुनाव, उप चुनाव और विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। बावजूद इसके गुटबाजी रुकने के बजाए बढ़ते ही जा रही है। अब बात सामूहिक त्यागपत्र तक आ गई है।
नेताओं ने कहा-
पार्टी को मंडल के कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत कराया है। मंडल अध्यक्ष को बदलने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने सात दिनों का समय विचार करने हेतु दिया है।
- आदर्श शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष जुन्नारदेव

भाजपा संगठन में अपनी बात रखी है। पूर्व भी यहां की स्थिति से अवगत कराया है। आगे संगठन जो कहेगा वैसा करेंगे।
- दर्शन मिगलानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष

मैं चौकीदार हूं, आगे आप सब समझदार हैं, यह क्यों हो रहा है। पार्टी को पूर्व से ही सभी तरह की जानकारी है।
- विष्णुप्रसाद शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा

जुन्नारदेव के कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के संबंध में जानकारी नहीं है। ऐसा क्यों हुआ इस विषय की जानकारी लेकर चर्चा की जाएगी।
- नरेंद्र परमार, अध्यक्ष जिला भाजपा

 

Created On :   20 March 2019 8:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story