नवाब मलिक के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

BJP workers came out on the road against Nawab Malik
नवाब मलिक के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता
फूंका मंत्री का पुतला नवाब मलिक के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक पर मनगढंत आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।  मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मलिक का पुतला फूंका।  भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय सामने हुए इस आंदोलन में मुंबई भाजपा अध्यक्ष लोढ़ा ने कहा कि विधानसभा विपक्ष के नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड माफियाओं के साथ संबंधों को उजागर किया है।

मंत्री नवाब मलिक ने पद पर रहते हुए अंडरवर्ल्ड माफियाओं के साथ आर्थिक व्यवहार किया है, यह राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। महाराष्ट्र सरकार अपने मंत्री नवाब मलिक को तत्काल पद से हटाये तथा विधानसभा विपक्ष नेता देवेन्द्र फड़णवीस द्वारा मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ दिये गये सबूतों की निष्पक्षता से जांच करे। इस अवसर पर विधायक राहुल नार्वेकर, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी आदि मौजूद थे। 
 

Created On :   10 Nov 2021 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story