किसान संदेश यात्रा से चिंतित भाजपा, कांग्रेस उठा रही फायदा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
किसान संदेश यात्रा से चिंतित भाजपा, कांग्रेस उठा रही फायदा

डिजिटल डेस्क,भोपाल। भाजपा की किसान संदेश यात्रा को तवज्जों ने मिलने से एक तरफ पार्टी परेशान है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा ने भी भाजपा की नींद उड़ा रखी है। इन परिस्थितयों को देखते हुए पार्टी नये सिरे से अपनी जमावट में जुट गई है।
पिछले 13 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा के लिए शायद यह पहला मौका है जब उसके किए किसी आयोजन का निगेटिव फीडबैक मिला हो। भाजपा की किसान संदेश यात्रा को किसानों का पूरा रिस्पांस नहीं मिला तो वहीं कई जह किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान खासतौर पर भाजपा के विधायकों और नेताओं के खिलाफ जन आक्रोश साफ तौर पर देखा गया। बताया जा रहा है कि इन विपरीत परिस्थितियों के चलते पार्टी नए सिरे से अपनी जमावट में जुट गई है।

मालवा में भाजपा फिर करेगी जमावट
भाजपा का गढ़ कहलाने वाला मालवा अंचल इस समय सत्ताधारी दल के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। बताया जाता है कि भाजपा इस क्षेत्र को एक बार फिर से अपना गढ़ बनाने के लिए नए सिरे से जमावट करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए संघ की भी मदद लिए जाने की तैयारी है।

कांग्रेस हुई रिचार्ज
वही बात की जाए काफी समय से कोमा में पड़ी कांग्रेस की तो वो मौके का फायदा उठाते हुए रिचार्ज हो रही है। प्रदेश में हुए किसान आंदोलन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां उत्साह भर दिया है तो वहीं पार्टी दिग्गजों में जारी गुटबाजी को भी पाटना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अब पार्टी के सभी दिग्गज नेता कमलनाथ,ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, अरूण यादव सहित अन्य नेता अपने अपने स्तर पर आंदोलनों में जुटे हुये हैं।

सिंधिया बने रोल मॉडल
प्रदेश में शांति कायम करने तथा किसानों के आंदोलन में हो रही हिंसा को रोकने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किए गए उपवास के बाद राजधानी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सत्याग्रह कर कांग्रेस को रिचार्ज करने का काम शुरु किया था। तब से किसान आंदोलन कांग्रेस के लिए वरदान साबित होने लगा। इसी के साथ ही पार्टी के सभी दिग्गजों ने अपने स्तर पर शुरु किए गए आंदोलन के कारण ही कांग्रेस धीरे-धीरे सत्ताधारी दल के लिये चिंता का सबब बनने लगी है।

लहार में शक्ति प्रदर्शन
लहार में कांग्रेस किसान स्वाभीमान यात्रा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। वहीं 12 जुलाई को ज्योतिरादित्य सिंधिया चुरहट पहुंचकर विंध्य क्षेत्र में पार्टी की अलख जगाएंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

Created On :   10 July 2017 10:12 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story