भाजपा का ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न 

BJPs training class for rural peoples representatives concluded
भाजपा का ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न 
 पन्ना भाजपा का ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न 

डिजिटल डेस्क पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के  ग्रामीण निकाय के जनप्रतिनिधियों का  प्रशिक्षण वर्ग 4 सत्रों में स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण  कर किया गया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने वर्ग का प्रस्ताव रखा श्री चौरसिया ने कहा कि बड़े गर्व का विषय है कि हमारे बीच एक सफल जनप्रतिनिधि बृजेन्द्र प्रताप सिंह हम सब जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने यहां उपस्थित हैं। 

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और बृजेंद्र गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आप सभी जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है तथा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है और समस्त योजनाओं का लाभ भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों को दे रही है इस बात का एहसास हमें जनता के बीच रहकर जनता को करवाना है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता सुखदेव और मुख्य वक्ता के रूप में विवेक मिश्रा के द्वारा हम भाजपा में क्यों हैं और भाजपा के इतिहास की जानकारी दी गई। तृतीय सत्र की अध्यक्षता वीरेंद्र तथा मुक्त मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने समग्र विकास की परिकल्पना में हमारी भूमिका पर प्रकाश डाला। वर्ग के चौथे सत्र में अध्यक्ष रामअवतार बब्लू पाठक उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस पूरे वर्ग की सफल बनाने में व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से बृजेंद्र मिश्रा, कैलाश गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, शशि परमार, मनीषा गोस्वामी, शक्ति शर्मा, दिलीप शिवहरे, सौरभ उमरे, श्रीमती संगीता राय, संदेश अग्रवाल, श्रीमती आरती पाठक, श्रीमती आशा गुप्ता, महेश साहू, राकेश चौबे, शीलू मिश्रा, अभिलाष साहू ने मुख्य भूमिका निभाई। 

Created On :   1 Dec 2022 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story