महिलाओं को जोड़ने भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी 2200 किलोमीटर की यात्रा

BJPs Womens Front 2200 kms yatra for connecting women to party in maharashtra
महिलाओं को जोड़ने भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी 2200 किलोमीटर की यात्रा
महिलाओं को जोड़ने भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी 2200 किलोमीटर की यात्रा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी चुनावों के मद्देनजर नवरात्र के बहाने प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की तरफ से राज्य की महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए 2200 किलो मीटर की यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत 10 अक्टूबर को नाशिक के सप्तशृंगी देवी के दर्शन से होगी। यह यात्रा नाशिक, अहमदनगर, बुलढाणा, परभणी, माहूर (नांदेड़), उस्मानाबाद, कोल्हापुर और सातारा से गुजरेगी। सोमवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधवी नाईक ने कहा कि नवरात्र में प्रदेश के शक्तिपीठ व प्ररेणा केंद्रों को अभिवादन करने के लिए यह यात्रा पूरी की जाएगी। इस यात्रा को ‘जागर आदिशक्ति का, सम्मान नारी शक्ति का’ नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाशिक में सप्तशृंगी देवी के दर्शन से यात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद चौंडी के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर, सिंदखेडराजा में राजमाता जिजाऊ, परभणी में संत जनाबाई, नांदेड़ में भिमाई, उस्मानाबाद में राजमाता विजयाराजे शिंदे, कोल्हापुर में ताराराणी और सातारा में सावित्रीबाई फुले का स्मरण किया जाएगा। 

यात्रा के दौरान किसान महिला सम्मेलन, बचत समूह मेला, आंगनवाड़ी सेविकाओं का सम्मान, महिला कीर्तनकारों का सत्कार, अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए सम्मेलन, महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, सैनिकों की विधवा पत्नियों का सत्कार और छात्राओं के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। माधवी ने बताया कि यात्रा की शुरुआत में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर नाशिक में मौजूद रहेंगी। जबकि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रावसाहब दानवे एक दिन यात्रा में हिस्सा लेंगे। वहीं परभणी के कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री विजयराव पुराणिक उपस्थित रहेंगे। गत दिनों भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महिलाओं से संपर्क बढ़ाने के लिए नवरात्र उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया था।

Created On :   8 Oct 2018 10:34 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story