- Home
- /
- अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। एक ही परिसर में रहने वाली महिला से परिचय कर उससे दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अब्दुल शकील अब्दुल बशीर (35, रहमत नगर) बताया गया है। आरोपी और महिला एक ही परिसर में रहते हैं। फरवरी माह से दोनों के बीच पहचान है। आरोपी अब्दुल शकील का महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। इस बीच महिला से नजदीकी बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर विवाहित पीड़िता के साथ दुराचार करता रहा। बीते रविवार को आरोपी ने पीड़िता को छत्री तालाब मार्ग के जंगल परिसर में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी अब्दुल शकील की बढ़ती हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने सोमवार को पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज की।
Created On :   1 Jun 2022 2:44 PM IST