- Home
- /
- अंधे कत्ल का खुलासा, छेड़छाड़ करने...
अंधे कत्ल का खुलासा, छेड़छाड़ करने पर हत्या

डिजिटल डेस्क,सिवनी. अरी पुलिस ने दो माह पहले हुई हत्या का गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की प्रमोद ठाकरे लड़कियों से आए दिन छेड़छाड़ करता था। इसी के चलते उसका प्रमोद से विवाद होता रहता था। 27 मई को आरोपी उमेद ने प्रमोद को जंगल बुलाया। जहां पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उमेद ने कुल्हाड़ी से प्रमोद की गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद लाश के टुकड़े कर फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी उमेद को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं।
Created On :   8 July 2017 3:15 PM IST
Next Story












