सूने घर से नकदी और जेवर उड़ाए, जानिए नागपुर शहर की अन्य वारदातें

Blow cash and jewelry from a deserted house, know other incidents of Nagpur city
सूने घर से नकदी और जेवर उड़ाए, जानिए नागपुर शहर की अन्य वारदातें
प्रकरण दर्ज सूने घर से नकदी और जेवर उड़ाए, जानिए नागपुर शहर की अन्य वारदातें

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मानकपुर थानांतर्गत चोरो ने नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को प्रकरण दर्ज िकया गया। उत्थान नगर निवासी विधि सुनील अग्रवाल (38) पिता की तबीयत खराब होने के कारण उनस िमलने अपने बेटे के साथ हरियाणा गई हुईं थीं। इस दौरान 3 मई से 10 अगस्त के बीच किसी ने घर में प्रवेश किया और अलमारी से नकद 1 लाख रुपए और सोने-चांदी के आभूषण, ऐसे कुल 1 लाख 35 हजार रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। जांच-पड़ताल के दौरान घटना की पुष्टि होने पर प्रकरण दर्ज िकया गया।

भाभी पर किया हमला, देवर गिरफ्तार
संपत्ति विवाद में देवर ने भाभी पर शस्त्र से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घायल कोमल राजकुमार भिवगड़े (39) की शिकायत पर हुड़केश्वर पुलिस ने देवर भूमेश्वर मारुति भिवगड़े को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।  पुलिस के अनुसार विनोबा भावे नगर निवासी कोमल भिवगडे और उनका देवर भूमेश्वर एक ही मकान में अलग-अलग कमरे में रहते हैं। यह मकान कोमल के पिता ने खरीदकर उसे दिया था। जबकि देवर भूमेश्वर का कहना है कि, उसने कोमल के पिता को इस प्लॉट के पैसे दिए थे, इसलिए हिस्सेदारी मांग रहा है। इस बात को लेकर 9 अगस्त को भूमेश्वर ने कोमल के साथ विवाद किया और  कोमल के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान तैश में आकर भूमेश्वर ने घातक शस्त्र से कोमल के हाथ पर वार कर दिया। घायल कोमल की शिकायत पर भूमेश्वर को धारा 324, 504, 506 के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने प्रॅापर्टी डीलर धापोड़कर को दबोचा
उत्तर नागपुर के भू-माफिया व प्रॉपर्टी डीलर संजय धापोड़कर को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धापोड़कर और उसके साथियों पर आरोप है कि, इन्होंने रिलायंस लैंड डेवलपर्स के साथ मिलकर बिना नाम पर ले-आउट की जगह पर प्लॉट डालकर बेचे। आरोपी धापोडकर और उसके साथियों के खिलाफ यशोधरा नगर थाने में धारा 420, 406, 465, 467, 468, 471, 120(ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है। चर्चा है कि, आरोपियों ने 50 से अधिक प्लॉट बेचे हैं। पुलिस के अनुसार प्लाॅट नं. 1141,  गली नं.-2, केडीके काॅलेज रोड, नंदनवन निवासी संजय मालोकर (48) ने यशोधरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने मालोकर के साथ 22 सितंबर 2008 से 8 अगस्त 2021 के बीच धोखाधड़ी की। 

गीतांजलि चौक में फायरिंग : आरोपी गिरफ्तार
सेंट्रल एवेन्यू पर गीतांजलि टॉकीज के पास सोमवार को सुबह 4.30 बजे के करीब ट्रांसपोर्टर के बेटे मोहसिन अहमद मुश्ताक अहमद (25), जाफर नगर, गिट्टीखदान निवासी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुस्तफिक उर्फ मुस्तिफ खान शकील खान (34), रजा टाउन, कामठी रोड, कपिल नगर और कामरान वकील अहमद शेख (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पिस्टल और एक राउंड फायर जब्त किया गया है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मोहसीन पर हमला किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी मुस्तफिक अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था, इसलिए वह मोहसिन पर गोलियां चलाईं।  मंगलवार को तहसील पुलिस दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। आरोपियों की संख्या 5 बताई जा रही है। पुलिस ने उस कार को जब्त किया है, जिसमें आरोपी आए थे। 

ताजबाग से लौटा था 
पुलिस सूत्रों के अनुसार जाफर नगर निवासी मोहसीन अहमद रविवार की देर रात ताजाबाग गया था। वहां से सोमवार को लौटते समय गणेशपेठ गया। यहां उसकी मुस्फिक और अल्ताफ मिर्जा के साथ अनबन हुई। पश्चात वह गीतांजलि चौक गया। यहां वसीम अंसारी के पानठेले के पास खड़ा था। इस दौरान आरोपियों ने उस पर फायरिंग की। गोली मोहसिन के दाहिने पैर को छूकर निकल गई। मोहसिन का मेयो अस्पताल में उपचार शुरू है। 

 

Created On :   11 Aug 2021 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story