बोर्ड एग्जाम : मूल्यांकन पूर्ण, शीघ्र जारी होंगे नतीजे

Board Exam: Evaluation complete, results will be released soon
बोर्ड एग्जाम : मूल्यांकन पूर्ण, शीघ्र जारी होंगे नतीजे
बोर्ड एग्जाम : मूल्यांकन पूर्ण, शीघ्र जारी होंगे नतीजे

डिजिटल डेस्क, नागपुर । लॉकडाउन के कारण लंबा चल रहा बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब पूरा हाेता नजर आ रहा है। राज्य शिक्षा मंडल (स्टेट बोर्ड) के नागपुर मंडल के मूल्यांकन का काम 99 प्रतिशत पूरा हो गया है। नागपुर विभाग के प्रभारी अध्यक्ष रविकांत देशपांडे ने जल्द ही नतीजे जारी होने की उम्मीद जताई है। नागपुर विभाग में इस वर्ष 10वीं में 1,87,797 और 12वीं कक्षा में  1,68,508 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। 

बोर्ड के मूल्यांकनकर्ताओं को 10वीं की 13,07,431 और 12वीं की 9,47,073 उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी थीं। राज्य में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हुई। 12वीं के पेपर तो लॉकडाउन के पूर्व खत्म हो गए। 10वीं का शेष बचा भूगोल का पेपर भी रद्द कर दिया गया। इसके बाद बचा था मूल्यांकन, जो लॉकडाउन के कारण सुस्त जरूर पड़ गया। करीब एक से डेढ़ माह उत्तर पुस्तिकाएं डाक घरों में ही पड़ी रहीं। आखिरकार विशेष अनुमति लेकर बोर्ड तक ये उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं। ऐसे में मई के आखिरी सप्ताह में आने वाले नतीजे अब तक जारी नहीं हो सके हैं। अब बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी होने की उmaम्मीद जता रहा है।

Created On :   11 Jun 2020 6:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story