- Home
- /
- कृषि मंडी की व्यवस्था को लेकर...
कृषि मंडी की व्यवस्था को लेकर संचालक मंडल उदासीन

By - Bhaskar Hindi |9 Feb 2022 7:38 AM IST
बिगड़ रही स्थिति कृषि मंडी की व्यवस्था को लेकर संचालक मंडल उदासीन
डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती कृषि उपज मंडी संचालक मंडल का कार्यकाल गत वर्ष ही समाप्त हो चुका है। लेकिन कोरोना के चलते चुनाव प्रक्रिया को लगातार टाला जा रहा है। पिछले वर्ष सितंबर में विपणन महासंचालक की ओर से संचालक मंडलों को 6 माह का कार्य विस्तार दिया गया था। फिलहाल सभी मंडियों को एक माह का अतिरिक्त समय सौंपा गया है। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन मौजूदा संचालक इस वक्त मंडी की व्यवस्था को छोड़ आगामी चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हंै। जिस कारण मंडी की व्यवस्था चरमराती हुई दिखाई दे रही है। कृषि मंडी प्रशासन पर पदाधिकारियों का नियंत्रण न होने की वजह से सबसे अधिक नुकसान मंडी में आनेवाले सब्जी व फल विक्रेता किसानों के साथ ही छोटे व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है।
Created On :   9 Feb 2022 1:08 PM IST
Next Story