- Home
- /
- मछली चोरी रोकने फुटाला तालाब में...
मछली चोरी रोकने फुटाला तालाब में नौका से गश्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मत्स्य निर्मिति के लिए तालाबों को सहकारी संस्थाआें को दिया जाता है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से संबंधित संस्था से करार किया जाता है। तालाब में मत्स्य निर्मिति की जाती है, लेकिन चोरों की नजर से मछलियों को बचाना जरूरी होता है। फुटाला तालाब में मछली चोरी रोकने के लिए नौका से गश्त की जाएगी। इसकी शुरुआत रविवार को हुई। तेलंगखेड़ी (फुटाला) तालाब पंचशील मत्स्यव्यवसाय सहकारी संस्था को दिया गया है। प्रशासन की तरफ से करार हुए तालाबों में बोट से गश्त की जाएगी। साथ ही ढीमर समाज की समस्या को हल करने की भी कोशिश होगी। बोट से गश्त लगाकर तालाब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंत्री के अलावा प्रकाश लोणारे, सामाजिक कार्यकर्ता नरु जिचकार, स्वप्निल लिखार, दीपक चव्हाण, पार्षद कमलेश चौधरी, शैलेंद्र अवस्थी, मुकेश चौधरी, राजा गोवाले आदि उपस्थित थे।
Created On :   21 Dec 2020 2:17 PM IST