- Home
- /
- सात साल की लापता मासूम का शव मिला,...
सात साल की लापता मासूम का शव मिला, CCTV खंगाल रही पुलिस, हत्या का शक

डिजिटल डेस्क, पुणे। तीन दिन पहले लापता हुईं सात साल की लड़की का शव गुरूवार सुबह पिंपरी के एचए मैदान से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। धनश्री पुणेकर नामक बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा है। उसकी मां अर्चना पुणेकर ने तीन दिन पहले पुलिस थाने में धनश्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुणेकर परिवार रमाबाईंनगर स्थित एक कच्चे मकान में रहता है। सोमवार शाम धनश्री के माता पिता सब्जी लाने के मंडी गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे लौटे, तब धनश्री घर में नहीं थी।
पिता गोपाल ने उनके भाई से पूछा, तब उसने बताया कि वह उनके पीछे ही निकल गईं थीं। जिसके बाद माता पिता ने सब्जी मंडी और आस पास उसे ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उसका शव मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस को CCTV फुटेज मिला है, जिसमें धनश्री पड़ोस में रहनेवाले 30 वर्षीय युवक के साथ जा रही थी। पुलिस युवक को ढूंढ रही है।
प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
दूसरे एक मामले में विवाद के चलते गुस्साए प्रेमी ने दुपट्टा से गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। बुधवार शाम लोहगांव इलाके में मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक उमा बबन चापटे, उम्र 20 साल रहवासी खराड़ी की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के आरोप में परमेश्वर बोयाने, उम्र 23 साल रहवासी बोराड़े बस्ती को गिरफ्तार किया गया है। उस पर विमानतल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उमा और बबन के बीच प्रेम संबंध थे। बुधवार शाम लोहगांव में दोनों मिले। बातों बातों में विवाद हुआ। गुस्साए बबन ने उमा की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वहा से भाग निकला। लोगों ने उमा का शव झाड़ियों में पड़ा देखा तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच कर परमेश्वर को गिरफ्तार किया।
Created On :   27 Sept 2018 8:50 PM IST