मुंबई में 1900 करोड़ की लागत से बनेगा बॉलीवुड थीम पार्क, जानिए और क्या होगा खास ?

Bollywood theme park will be built at cost of Rs 1,800 crore in Mumbai
मुंबई में 1900 करोड़ की लागत से बनेगा बॉलीवुड थीम पार्क, जानिए और क्या होगा खास ?
मुंबई में 1900 करोड़ की लागत से बनेगा बॉलीवुड थीम पार्क, जानिए और क्या होगा खास ?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांदिवली व रायगढ जिले के रोहा तथा अलीबाग में पर्यटन  के नए केंद्र विकसित किए जाएगे। इन इलाकों में करोड़ों रुपए के निवेश से न सिर्फ पर्यटन को बढावा मिलेगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगारों का निर्माण भी होगा। राज्य के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव सचिव विजय कुमार गौतम ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि मुंबई के कांदिवाली इलाके में महिंद्रा एंड मंहिद्रा की 21 एकड जमीन पर बॉलीवुड थीम पार्क तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत यहां भव्य स्टूडियों, फिल्म स्कूल, फिल्म म्यूजियम, एम्पी थिएटर व स्विमिंग पुल बनाया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट पर 1900 करोड़ रुपए का निवेश होगा। जिससे करीब नौ सौ लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के मिलेंगे। इसी तरह रायगढ में समुद्री किनारे पर 165 एकड़ जमीन पर पर्यटन केंद्र विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना पर 822 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। पर्यटन की इस परियोजना के तहत इको टूरिज्म, एडवेंचर ट्रैक, क्राफ्ट विलेज, पैंथर सफारी, व क्लब हाउस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। श्री गौतम ने दावा कि पर्यटन की इस परियोजना से एक हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

अलीबाग में हयात कंपनी की ओर से रिसार्ट बनाया जाएगा। इस रिसार्ट में पर्यटकों के लिए स्विमिंग पुल, 250 आलिशान कमरे, तथा पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विविध खेल उपलब्ध कराए जाएंगे। 24 एकड़ में तैयार होनेवाली पर्यटन की इस परियोजना में 500 करोड़ रुपए निवेश किए जाएगे। इससे करीब 450 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इन परियोजनाओं को पूरा करने वाली कंपनियों को सरकार  जीएसटी में छूट तथा दूसरी सूहिलयते देने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि निजी कंपनियों के सहयोग से इन इलाकों में पर्यटकों को आकर्षित करनेवाली परियोजानों को लागू करने का निर्णय  लिया गया है। 

Created On :   27 Aug 2018 4:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story