ब्राह्मण समुदाय के विरोध में लिखे गए नारे से नाराज है ब्राम्हण समाज

Brahmin society is angry with the slogan written against the Brahmin community
ब्राह्मण समुदाय के विरोध में लिखे गए नारे से नाराज है ब्राम्हण समाज
जेएनयू प्रबंधन का जलाया पुतला ब्राह्मण समुदाय के विरोध में लिखे गए नारे से नाराज है ब्राम्हण समाज

डिजिटल डेस्क पन्ना। अखिल भारतीय एकता परिषद ब्राह्मण समुदाय के द्वारा आज पन्ना शहर के गांधी चौक पर एकत्रित होकर जेएनयू प्रबंधन का पुतला दहन किया गया। युवा ब्राह्मण नेता विवेकानंद व्यास ने बताया कि जेएनयू में ब्राह्मण भगाओ के नारे लिखे गए हैं। जिसके समाचार भी प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के अधीन जेएनयू संचालित होता है। दिल्ली की पुलिस व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है। इसके बावजूद वहां पर ब्राह्मण समुदाय को साजिश के तहत बदनाम किया जाता है। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाते हैं। आखिरकार क्यों भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कराती है और दोषियों पर क्यों कार्यवाही नहीं की जाती है। श्री व्यास ने कहा कि यदि शीघ्र केंद्र सरकार द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती है तो इसको लेकर ब्राह्मण समुदाय द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के युवा साथी मौजूद रहे। 

Created On :   8 Dec 2022 4:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story