- Home
- /
- नागपुर स्टेशन पर ब्रेक जाम, 45...
नागपुर स्टेशन पर ब्रेक जाम, 45 किमी घिसटती आई ट्रेन

By - Bhaskar Hindi |5 July 2021 6:46 AM IST
नागपुर स्टेशन पर ब्रेक जाम, 45 किमी घिसटती आई ट्रेन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस के ब्रेक जाम होने की सूचना मिली। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन संख्या 02722 दक्षिण एक्सप्रेस की बी-4 कोच का ब्रेक यहां से तकरीबन 45 किमी की दूरी पर काटोल के सोनखांब इलाके में जाम हो गया। इसे तत्काल दुरुस्त किए जाने का दावा रेलवे प्रशासन ने किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ट्रेन को नागपुर स्टेशन तक ब्रेक जाम की हालत में घसीटा गया। यह ट्रेन दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी। नागपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए ट्रेन को रोका गया। जांच के दौरान तकनीकी खराबी दूर होने की पुष्टि होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
Created On :   5 July 2021 12:13 PM IST
Next Story