- Home
- /
- नवीन पाईप लाईन के टूटे पडे चैम्बर...
नवीन पाईप लाईन के टूटे पडे चैम्बर के ढक्कन, हादसे को दे रहे आमंत्रण

By - Bhaskar Hindi |19 Dec 2022 11:37 AM IST
पन्ना नवीन पाईप लाईन के टूटे पडे चैम्बर के ढक्कन, हादसे को दे रहे आमंत्रण
डिजिटल डेस्क पन्ना। शहर में करीब पांच वर्ष पूर्व नवीन पाईप लाईन बिछाई गई थी। जिससे लोगों को अधिक प्रेशर और साफ पेयजल उपलब्ध हो सके। जिसमें पाईप लाईन को बिछाने के बाद उसमें जगह-जगह पाईप लाईन की सप्लाई को खोलने हेतु चैम्बरों का निर्माण किया गया था परंतु इतने दिनों के बाद भी यह चैम्बर खुले और टूटे हुए पडे हैं। जिससे कभी भी कोई भी वाहन चालक अथवा पैदल राहगीर इसमें फंसकर गिर जाता है। वाहन के फंसने से कभी-कभी बडी र्दुघटना भी घटित हो जाती है। संबधित विभाग को चाहिए कि इस ओर ध्यान देकर इन्हें व्यवस्थित तरीके से बंद करवाया जाये और जिन चैम्बर के ढक्कन टूटे हुए हैं उनकी मरम्मत करवाकर दुरूस्त करवाया जाये।
Created On :   19 Dec 2022 5:04 PM IST
Next Story