- Home
- /
- भाई आया था भोजन करने, देवर ने...
भाई आया था भोजन करने, देवर ने मारपीट कर किया घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बहन के घर भोजन करने गए भाई को देखकर बहन के देवर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल खिलेश रुपराव साखरे (21) की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने आकाश गुलाबराव शरणागत (21) पर मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ताजनगर झोपड़पट्टी, मानकापुर, नागपुर निवासी खिलेश साखरे गत 3 मार्च को बहन के घर भोजन करने गया। इस दौरान उसकी बहन का देवर आकाश शरणागत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। खिलेश ने कारण पूछा तो आकाश ने उसके पैर पर डंडा मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया।
कुएं में मिला महिला का शव
एमआईडीसी क्षेत्र में सार्वजनिक कुएं में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला। उसका नाम अलका भारत राऊत था। वह अमरनगर वार्ड नंबर 1 एमआईडीसी निवासी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एमआईडीसी अमर नगर वालदे के घर के पास एक सार्वजनिक कुआं है। इस कुएं में 3 मार्च को सुबह अलका राऊत का शव मिला।
दवलामेटी हेटी में छापा मारकर पुलिस ने बरामद की शराब
दवलामेटी हेटी में गुरुवार को छापेमारी कर पुलिस ने 832 रुपए के 16 पव्वे शराब बरामद की गई। दोपहर 12 बजे डीबी स्क्वॉड ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी बलवंत सिंह कुशवाह (52) पर मामला दर्ज किया गया। वाड़ी पुलिस स्टेशन के डीबी स्क्वॉड इंचार्ज पीएसआई साजिद अहमद को अवैध शराब की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने टीम के सदस्य सुनील मस्के, प्रदीप ढोके, ईश्वर राठौड़, हेमराज बेराड, सतीश एसनकर के साथ छापेमारी की। मौके से बलवंत को पकड़ा गया है।
Created On :   5 March 2021 1:07 PM IST