साली से छेड़छाड़ करने वाला जीजा गिरफ्तार, जानिए नागपुर की अन्य वारदातें

Brother-in-law arrested for molesting sister-in-law, know other incidents of Nagpur
साली से छेड़छाड़ करने वाला जीजा गिरफ्तार, जानिए नागपुर की अन्य वारदातें
क्राइम साली से छेड़छाड़ करने वाला जीजा गिरफ्तार, जानिए नागपुर की अन्य वारदातें

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   साली से छेड़छाड़ करने वाले जीजा को कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अन्य जगहों पर क्राइम हुआ। पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। रविवार की रात उसका जीजा और बहन  घर पर भोजन करने आए थे। रात करीब 10 बजे मौका पाकर जीजा ने उससे छेड़छाड़ की। इसे लेकर विवाद हो गया और  मामला थाने पहुंचा।

मामूली विवाद में पड़ोसी की पीठ में चाकू घोंपकर किया घायल
वाड़ी क्षेत्र में मामूली विवाद में पड़ोसी महिला के पति की पीठ में आरोपी ने चाकू घोंप दिया। आराेपी सचिन  बोरकुटे  है। पुलिस के अनुसार कोहले ले-आउट निवासी अलका गजानन गोंडाणे (26)  की शिकायत पर वाड़ी पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। अलका ने बताया कि, गत 31 अक्टूबर को रात करीब 9.20 बजे पड़ोसी सचिन बोरकुटे (30) के साथ मामूली बात पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सचिन बोरकुटे ने उसके पति गजानन गोंडाणे (38) की पीठ में चाकू घोंप दिया। गजानन जख्मी हो गया। धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दुकान में घुसकर टेलर पर हमला, मामला दर्ज
गटर के पानी को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने दुकान में घुसकर टेलर पर हमला कर दिया। सक्करदरा थाने में हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। बहादुरा स्थित सरस्वती नगर निवासी दिगांबर गणवीर (47) की बहादुरा में ही सत्यसाईं लॉन में न्यू संगम टेलर नामक दुकान है। उसका बस्ती के अखिल वांजरे, प्रवीण सातफले के साथ विवाद चल था। विवाद के चलते अखिल और प्रवीण ने अपने साथी सौरभ उरकुड़े, श्रावण नगर और अन्य दो लोगों की मदद से रविवार को रात करीब 10.30 बजे दुकान में घुसकर दिगांबर पर हमला कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ की। हमले में दिगांबर मामूली घायल हो गया।

दो युवकों पर हमला कर लूटपाट
बेलतरोड़ी क्षेत्र में दो युवकों पर हमला कर लूटपाट की गई। घायल रितांशु नक्षणे और उसका मित्र है। दोनों इवेंट मैनेजमेंट के ऑर्डर से घर लौट रहे थे।  पन्नासे ले-आउट, इंद्रप्रस्थ नगर निवासी रितांशु नक्षणे (24) ने बेलतरोड़ी थाने में शिकायत की है। गत 31 अक्टूबर व 1 नवंबर की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे रितांशु अपने दोस्त के साथ दोपहिया वाहन (एम.एच49 एम.-0812) पर घर लौट रहा था। तभी बेलतरोड़ी क्षेत्र में  सिटी बस डिपो, खापरी के सामने वर्धा-नागपुर हाईवे पर  उनके वाहन के सामने अचानक एक दोपहिया वाहन पर चार युवक आए और दोपहिया रोककर एक आरोपी ने लोहे की रॉड से पीछे बैठे रितांशु की गर्दन पर लोहे के रॉड से हमलाकर उसे जख्मी कर दिया। पश्चात रितांशु के जेब से नकद 450 रुपए निकालकर दोपहिया को रॉड से तोड़फोड़ कर दिया और सभी आरोपी फरार हो गए।
 

 

 

 

 

 

Created On :   2 Nov 2021 4:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story