- Home
- /
- 14 साल की नाबालिग लड़की से जीजा ने...
14 साल की नाबालिग लड़की से जीजा ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क,चालीसगांव( औरंगाबाद)। घर पर मेहमान बनकर आयी 14 साल की नाबालिग लड़की से उसके जीजा ने ही बलात्कार किया। घटना 22 अक्टूबर की रात 1.30 से 2 बजे के बीच शहर के शिव कॉलोनी में घटित हुई है। आरोपी के खिलाफ चालीसगांव शहर पुलिस थाने में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार शिर्डी की 14 वर्षीय (आदिवासी) नाबालिग लड़की चालीसगाव की शिवकॉलोनी में रहने वाले उसके जीजा आरोपी शंकर रवींद्र चौधरी उर्फ रहीम नज्जू पठाण के घर 20 दिनों से आयी थी। 22 अक्टूबर को नाबालिग लड़की घर के बाहर चबूतरे पर सोयी थी। तभी आरोपी शंकर चौधरी ने रात 1.30 से 2 बजे के बीच उसका बलात्कार किया। शोर मचाने पर उसकी बहन नींद से उठकर आयी तब मामला सामने आया। इसके बाद उसने अपनी बहन को लेकर पुलिस थाने में आकर पति के खिलाफ शिकायत की। इस संदर्भ में आरोपी शंकर रवींद्र चौधरी उर्फ रहीम नज्जू पठाण निवासी शिव कॉलोनी चालीसगांव के खिलाफ चालीसगांव शहर पुलिस थाने में केस दर्ज किया है। मामले की जांच डीवाईएसपी कैलास गावडे, सहायक फौजदार संजय काले कर रहे हैं।
Created On :   24 Oct 2020 7:31 PM IST