मध्यप्रदेश में नहीं होगा बीएसपी-कांग्रेस का गठबंधन!

BSP will not be coalition with Congress in madhya pradesh vidhansabha election
मध्यप्रदेश में नहीं होगा बीएसपी-कांग्रेस का गठबंधन!
मध्यप्रदेश में नहीं होगा बीएसपी-कांग्रेस का गठबंधन!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर अभी से प्रदेश में घमासान होने लगा है। विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश की दोनों मुख्य राजनीतिक पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने ताल ठोंक दी है। चुनावी रण वैसे तो केवल दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही माना जा रहा है, लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी पार्टी को एमपी के चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती भी पीछे नहीं हटीं, उन्होंने भी चुनावी ताल ठोंक दी है। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने उन खबरों निराधार बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि बीएसपी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। नर्मदा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन का झूठा प्रचार कर रही है, क्योंकि कांग्रेस के अंदर भगदड़ मची हुई है। 

 


 

नर्मदा प्रसाद ने कहा 50 से 55 सीटें जीतेगी BSP


बीएसपी का सीधे तौर पर कहना है कि वो मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि उसका समझौता बीएसपी के साथ हो जाए। इसे लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बीएसपी सुप्रीमो मायावती के संपर्क में हैं। वहीं नर्मदा प्रसाद ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में बीएसपी 50 से 55 सीटें जीतेगी। हालांकि कांग्रेस भी गठबंधन को लेकर अब तक खुलकर सामने नहीं आई है। इससे पहले जब प्रदेश भर में एकता यात्रा पर निकले दिग्विजय सिंह से पत्रकारों ने बीएसपी कांग्रेस गठबंधन को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए उलटे सवाल पूछने वाले पत्रकार से पूछ बैठे कि आपको जानकारी मिल गई क्या?

 


230 विधानसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस प्रदेश में किसानों और युवाओं को मुख्य केंद्र बनाकर अपना जनाधार बढ़ाने में लगी है। वहीं बीजेपी सत्ता विरोधी लहर को शांत करने के लिए नित नए लोक-लुभावन वादों की झड़ी लगी रही है। नर्मदा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बारे में मुझे केन्द्रीय नेतृत्व से अब तक कोई दिशानिर्देश नहीं मिले हैं। हम प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।  

Created On :   18 Jun 2018 5:09 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story