वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाएं मनोरंजन केंद्र

Build entertainment center for senior citizens
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाएं मनोरंजन केंद्र
गड़चिरोली वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाएं मनोरंजन केंद्र

डिजिटल डेस्क, चामोर्शी (गड़चिरोली)। नगर तथा परिसर में  वरिष्ठ नागरिकों की संख्या अधिक है। उनके मनोरंजन के लिए चामोर्शी नगर में किसी भी तरह की सुविधा नहीं है। ज्येष्ठ नागरिकों के मनोरंजन के लिए शहर में मनोरंजन केंद्र निर्माण करने की मांग तहसील ज्येष्ठ नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत को सौंपे ज्ञापन में की है। ज्येष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष विजय कोमेरवार, उपाध्यक्ष आर.डी. राऊत, सचिव सत्यवान वालके, सहसचिव बबन वडेट्‌टीवार, कोषाध्यक्ष मोरेश्वर चलकलवार के प्रतिनिधिमंडल ने शहर व परिसर के 60 वर्ष के ज्येष्ठ नागरिकों के लिए नगर पंचायत की जगह पर मनोरंजन केंद्र निर्माण करें, उसके लिए ज्येष्ठ नागरिकों की इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री वायलालवार, उपाध्यक्ष चंद्रकांत बुरांडे, महिला व बाल कल्याण सभापति प्रेमा आईंचवार, पार्षद आशीष पिपरे, सोनाली पिपरे, गीता सोरते, स्नेहा सातपुते ने मुख्याधिकारी से प्रत्यक्ष मुलाकात कर ज्ञापन में की है। ज्ञापन की सुध लेकर मनोरंजन केंद्र के लिए जगह उपलब्ध होने पर तत्काल मनोरंजन केंद्र, नाना-नानी पार्क तैयार करने का आश्वासन मुख्याधिकारी ने दिया।
 

Created On :   1 Aug 2022 7:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story