- Home
- /
- मिस्टर वर्ल्ड का खिताब पाने के लिए...
मिस्टर वर्ल्ड का खिताब पाने के लिए बिल्डर विजय भोयर का कड़ा प्रयास

डिजिटल डेस्क, अमरावती। खेल स्पर्धा और बेहतरीन खिलाड़ियो के मामले में अमरावती का इतिहास जुड़ा रहा है। ऐसे ही बॉडी बिल्डिंग मे पिछले सात वर्षों से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले अमरावती के बॉडी बिल्डर विजय भोयर मिस्टर वर्ल्ड का खिताब पाने के लिए कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं। अक्टूबर माह में बैंकॉक में स्पर्धा होनी है।
बता दें कि विगत कुछ वर्षों में चुनिंदा खिलाड़ियों ने पहलवानी और बॉडी बिल्डिंग का जोर अधिक देखा गया है। कठिन परिश्रम कर देश का नाम रोशन किया है। जिसमें से शहर का एक चमकता खिलाड़ी विजय भोयर का नाम सर्वप्रथम देखा जाता है। बॉडी बिल्डिंग के खेल में कदम रखने के पश्चात विजय भोयर ने कई स्पर्धाओं का खिताब अपने नाम कर रिकॉर्ड भी बनाया है। जानकारी के तहत विजय भोयर लगभग बीते 9 वर्षों से बॉडी बिल्डिंग कर रहे है। उन्होंने अब तक 8 बार अमरावती श्री का खिताब हासिल किया है। 5 बार विद्यापीठ कलर कोट से उन्हें नवाजा गया है। 8 बार विदर्भ श्री का खिताब हासिल किया और तीन बार महाराष्ट्र श्री अपने नाम किया है। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूनियर मिस्टर इंडिया एक बार रह चुके हंै। दो बार सीनियर मिस्टर इंडिया में प्रतिनिधित्व कर चुके है। एशिया स्तर पर हुए स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उसके पश्चात फिलिपिन्स में भी गोल्ड मेडल हासिल कर देश का परचम फहराया था लेकिन अब मिस्टर वर्ल्ड का सपना संजोए विजय भोयर कड़ी मेहनत करने में जुटे है।
Created On :   30 May 2022 5:46 PM IST