- Home
- /
- पुणे में ढही दो मंजिला इमारत, आठ...
पुणे में ढही दो मंजिला इमारत, आठ लोगों को बाहर निकाला

डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे के केशव नगर इलाके में एक दो मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। दमकल विभाग के जवानों ने मलबे में फंसे हुए 8 लोगों को सही सलामत बाहर निकाला। यह घटना शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुआ। इससे परिसर में डर का माहौल बना हुआ है। घायल लोगों में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सुभाष भांडवलकर नामक व्यक्ति की पुणे के केशव नगर में 30 साल पुरानी इमारत स्थित थी। इमारत की खस्ता हालत को देखते हुए पुणे महानगरपालिका द्वारा इमारत खाली करने का नोटीस भी जारी किया गया था जिसे भांडवलकर ने नजरअंदाज किया।
#SpotVisuals: Rescue operation underway after a building collapsed near Keshavnagar in Pune"s Mundhwa. 8 people have been rescued while one child is still feared trapped inside. The building was 30 years old and it was served a notice by municipal corporation. #Maharashtra pic.twitter.com/7qpnbNAb3M
— ANI (@ANI) July 21, 2018
भांडवलकर परिवार के साथ इसी इमारत में रहते थे। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे के करीब सुभाष भांडवलकर, उनकी पत्नी और बच्चे घर में मौजूद थे। उस समय अचानक इमारत ढह गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल पहुंच गई। मलबे में आठ लोंगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ गायों के भी मलबे में दबे होने की जानकारी है। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग यहाँ जमा हो गए थे, जिसके चलते बचाव कार्य कुछ देर के लिए बाधित हुआ।
Created On :   21 July 2018 11:21 PM IST