बुंदेलखंड- जयंत मलैया सहित दो मंत्री पिछड़े - नए चेहरों का कमाल

Bundelkhand: Two minister including Jayant Malaiya are backward
बुंदेलखंड- जयंत मलैया सहित दो मंत्री पिछड़े - नए चेहरों का कमाल
बुंदेलखंड- जयंत मलैया सहित दो मंत्री पिछड़े - नए चेहरों का कमाल

डिजिटल डेस्क छतरपुर। बुंदेलखंड के दमोह जिला से वर्तमान सरकार के वित्त मंत्री जयंत मलैया कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल सिंह से पीछे चल रहे हैं। दमोह जिला की पथरिया सीट से भाजपा के बागी के तौर पर चुनाव लड़ रहे रामकृष्ण कुसरिया भी चुनाव हारते नजर आ रहे हैं। यहां तीन सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह छतरपुर जिला से राज्य मंत्री ललिता यादव भी पिछड़ती नजर आ रही हैं। छतरपुर की 6 सीटों में से चार में कांग्रेस और एक में भाजपा बढ़त बनाये हुए है। जबकि छतरपुर और राजनगर में कांटे का मुकाबला चल रहा है। टीकमगढ़ की पांच सीटों में तीन में कांग्रेस और दो में भजपा बढ़त में है।

इतनी बढ़त
बिजावर से राजेश शुक्ला सपा के 25 हजार से बढ़त बनाये हुए हैं। जबकि मलहरा से कांग्रेस के प्रद्दुम्न लोधी भजपा की राज्यमंत्री से 10000 मतों से आगे हैं। इसी प्रकार महराजपुर से कांग्रेस के निरिज दीक्षित भाजपा के मानवेन्द्र सिंह से 120000 से आगे हैं। वहीं चंदला से कांग्रेस के हरप्रसाद अनुरागी भाजपा के राजेश प्रजापति से 2800 मतो से आगे चल रहे हैं। 

राउंड जारी
राजनगर से त्रिकोणीय मुकाबला 9 वें राउंड तक जारी है। वहीं भाजपा के अरविंद पटेरिया को पीछे कर बसपा के विनोद पटेल 1000 से आगे निकल गए हैं। छतरपुर में भी हर राउंड में घट बढ़ जारी है। भजपा की अर्चना सिंह से कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी 2409 वोट  से आगे हो गए हैं। पृथ्वीपुर से कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह 2800 से आगे है जबकि निवाड़ी से भजपा के अनिल जैन पाचवे राउंड में 5 हजार की बढ़त बनाये हुए हैं। 

कांटे का मुकाबला
टीकमगढ़ की बात करें तो यहां कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह पांचवे राउंड में 240 मतों से आगे है, जबकि जतारा से भाजपा के हरिशंकर खटीक 9 हजार से आगे हैं। इसी तरह खरगापुर से कांग्रेस की चाँद रानी गौर 1400 वोट से आगे हैं। छतरपुर और राजनगर में कांटे का मुकाबला चल रहा है।

Created On :   11 Dec 2018 9:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story