- Home
- /
- चोरी करते रंगेहाथों पकड़ाए, लोगों ने...
चोरी करते रंगेहाथों पकड़ाए, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लकड़गंज थानांतर्गत बीती रात दो लोगों को दुकान में चोरी करते हुए रंगे हाथ धर दबोचा लिया गया। धुनाई कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। छापरू नगर निवासी ईश्वर चंदिरमानी (60) की क्वेटा कालोनी में सुवर्ण अपार्टमेंट में सद्गुरु नाम से किराने की दुकान है। रात के समय ईश्वर दुकान बंद कर घर चला गया था। इस बीच दरमियनी रात करीब 2 बजे दुकान का शटर टेड़ा कर आरोपी रामसखा बलराम पांडे (30) और समिंदर घनश्याम पांडे (22) मूलत: उत्तर प्रदेश वर्तमान में लालगंज निवासी घुस गए। शटर की आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग जाग गए। उन्होंने दुकान में चोरी करते देख बाहर से शटर बंद कर दिया। इसके बाद ईश्वर को इसकी जानकारी दी। घटित प्रकरण से दोनोें को चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया। इस बीच उनकी जमकर धुनाई भी की। इसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गई। प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को िगरफ्तार िकया गया है, जांच जारी है।
Created On :   16 Feb 2021 1:26 PM IST