- Home
- /
- अनियंत्रित होकर पलटी बस, 8 यात्री...
अनियंत्रित होकर पलटी बस, 8 यात्री घायल

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 12:03 PM IST
अनियंत्रित होकर पलटी बस, 8 यात्री घायल
डिजिटल डेस्क,मंडला। बम्हनी-मंडला मार्ग में प्रेमपुर के पास मंडला की ओर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें आठ यात्री घायल हुए हैं। इनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल बस बम्हनी से मंडला की ओर आ रही थी। जहां प्रेमपुर के पास चालक की लापरवाही के चलते बस अनियत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने बताया कि बस चालक काफी तेज गति से चला रहा था। अचानक उसका बस पर से नियंत्रण हटा और बस पलट गई।पुलिस ने बस चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
Created On :   11 July 2017 4:19 PM IST
Next Story