महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पंचगंगा नदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पंचगंगा नदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि  हादसा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुआ है।  बस में सवार सभी लोग गणेश पूजन कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान बस ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस पंचगंगा नदी में जा गिरी। बताया ये भी जा रहा है कि बस ड्राइवर नशे में बस चला रहा था। 

वहीं कोल्हापुर पुलिस के मुताबिक घटना 11.45 मिनट पर शिवाजी पुल पर हुई। बस कोंकण क्षेत्र के गणपतिपुडी गांव से पुणे की ओर जा रही थी। उसी दौरान यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 45 फीट नीचे पंचगंगा नदी में गिर गई। सूत्रों के मुताबिक सभी यात्री कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर की यात्रा भी करने वाले थे। घटना स्थल  पर मौजूद एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। 

Created On :   27 Jan 2018 2:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story