- Home
- /
- व्यापार ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल...
व्यापार ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल की तुलना में 54%बढ़ा राजस्व

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण ने व्यापार को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे अर्थव्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी थी, लेकिन जैसे-जैसे लॉकडाउन से व्यापार जगत को राहत मिलती गई, व्यापार ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। इसका नतीजा हुआ है कि सरकार की तिजोरी भी भरने लगी है, जिन व्यापारियों को जीएसटी देना भारी पड़ रहा था, आज वे व्यापार के गति पकड़ने से सरकार को जीएसटी देने लगे हैं। केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (सीजीएसटी) नागपुर जोन ने इस साल पहले छमाही में ही 6761.15 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है, जो गत वर्ष की तुलना में 2390 करोड़ ज्यादा है। गत वर्ष पहले छह महीने में 4371.77 करोड़ का ही राजस्व मिला था।
नागपुर जोन अंतर्गत विभाग
सीजीएसटी नागपुर जोन के तहत आने वाले चारों डिवीजन में पहले छह महीने में ही राजस्व में जबरदस्त वृद्धि हुई है। नागपुर जोन के तहत आने वाले नागपुर-1, नागपुर-2, नाशिक व आैरंगाबाद ने राजस्व में पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है। नागपुर-1 ने 1697.99 करोड़, नागपुर-2 ने 2166.45, नाशिक व आैरंगाबाद ने क्रमश: 1563.61 व 1333.10 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है। राजस्व प्राप्ति में नागपुर-2 अव्वल रहा। गत वर्ष की तुलना में इस साल 54.65 फीसदी अधिक राजस्व मिला है।
किस विभाग ने कितने कमाए
गत वर्ष की तुलना नागपुर-1 ने 622.64 करोड़, नागपुर-2 ने 682.93, नाशिक ने 542.59 करोड़ व आैरंगाबाद डिवrजन ने 541.22 का अधिक राजस्व प्राप्त किया है। इस तरह करीब 2390 करोड़ का अधिक राजस्व मिला है।
Created On :   9 Oct 2021 4:25 PM IST