11 जुलाई के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार 

Cabinet expansion may happen after July 11
11 जुलाई के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार 
महाराष्ट्र: 11 जुलाई के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद 12 अथवा 13 जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार का विस्तार हो सकता है। फिलहाल मत्रिमंडल में केवल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री हैं। जल्द ही नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की योजना है। विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी 18 जुलाई से शुरु होने वाला है। इसके पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।  सूत्रों के अनुसार गृह विभाग उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिल सकता है। मुख्यमंत्री रहते फडणवीस को यह विभाग संभालने का अनुभव भी है। इसके पहले राज्य में दो दलों की सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री ही गृह विभाग की जिम्मदारी संभालते रहे हैं। कांग्रेस-राकांपा सरकार में उपमुख्यमंत्री आर आर पाटील के पास गृह विभाग था। 1996 में शिवसेना-भाजपा सरकार में भी उप मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले गोपीनाथ मुंडे के पास गृह विभाग था। नई सरकार में सुधीर मुनगंटीवार को फिर से वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। फडणवीस सरकार में वे वित्त मंत्री थे।  
 
 

Created On :   5 July 2022 7:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story