- Home
- /
- कांग्रेस में सदस्य बढ़ाने का...
कांग्रेस में सदस्य बढ़ाने का अभियान, हर रविवार 10,000 के पार का संकल्प

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस ने शहर में डिजिटल सदस्य संख्या बढ़ाने का अभियान तेज किया है। हर रविवार 10 हजार के पार के संकल्प के साथ नए सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान में शहर कांग्रेस को देश में अग्रक्रम में स्थान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। शुक्रवार को शहर अध्यक्ष िवकास ठाकरे की अध्यक्षता में देवड़िया भवन में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष विशाल मुत्तेमवार, कांग्रेस के महासचिव उमाकांत अग्निहोत्री, गजराज हटेार, दिनेश बानाबाकोडे सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। शहर अध्यक्ष ठाकरे ने बताया कि शहर में 6 िवधानसभा क्षेत्र में 18994 डिजिटल सदस्य पंजीयन कराया गया है।
राज्य में सदस्य पंजीयन में शहर संगठन सबसे आगे है। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर सभी पदाधिकारी दिए गए लक्ष्य को पूरा करें तो 31 मार्च 2022 तक निश्चित ही देश में नागपुर की सदस्य संख्या सबसे अधिक होगी। मनपा चुनाव के लिए 1029 उम्मीदवार फार्म वितरित किए गए है। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 226, पश्चिम में 209, पूर्व में 164, मध्य में 154, उत्तर में 139, दक्षिण पश्चिम में 137 फार्म का वितरण किया गया है। बैठक में बंडोपंत टेंभुर्णे,नरेश गावंडे,दर्शनी धवड,रश्मि धुर्वे,नीतीश ग्वालवंशी,दीपक वानखेडे, स्नेहा निकोसे, भावना लोणारे, सरस्वती सलामे, विजय बारसे, तनुज पांडे,अशोक निखाडे,रमेश पुणंेकर, ईरशाद अली, सरफराज खान, डॉ. सुधीर आघाव, मिलिंद दुपारे, डॉ. प्रकाश ढगे, अण्णाजी राऊत, दर्शनी धवड, किशोर गीद, वीना बेलगे, धरम पाटील, मनीष चांदेकर, विलास भालेराव सहित अन्य कार्यकर्ता थे।
Created On :   12 March 2022 5:40 PM IST