शहानूर बांध से पानी छोड़ते ही फूटी नहर

Canal burst as soon as water was released from Shahnoor Dam
शहानूर बांध से पानी छोड़ते ही फूटी नहर
अमरावती शहानूर बांध से पानी छोड़ते ही फूटी नहर

डिजिटल डेस्क, अंजनगांव सुर्जी(अमरावती)। तहसील के शहानूर बांध का पानी धाडी कैनल में छोड़ते ही नहर फूटने से इस कैनल का पानी किसानों के खेत में घुस गया। जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ हैं। 
जानकारी के मुताबिक अंजनगांव सुर्जी तहसील में शहानूर प्रकल्प है। इस प्रकल्प से बुधवार 18 मई की रात क्षेत्र के किसानों को बिना पूर्व सूचना के धाडी कैनल (नहर) में पानी छोड़ दिया। इस कैनल के आसपास के किसानों ने अपने खेतों में तैयार प्याज, मेथी, धनिया आैर अन्य सब्जी की फसल निकालकर खेतो में ही रखी थी लेकिन किसानों को बिना पूर्व सूचना के शहानूर बांध से पानी धाडी की नहर में छोड़ दिया। चूंकि किसानों ने खेत से निकाली फसल वहीं रखी थी आैर बांध से छोड़े पानी का प्रवाह तेज रहने से नहर फूट गई आैर उसका पानी किसानों के खेत में घुस गया।

साथ ही प्याज की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। किसानों ने अपने खेतों में रखे मक्के के बीज नहर का पानी घुसने से बह गए। साथ ही खेत का कुछ हिस्सा भी पानी में बह गया। इसी परिसर में विजय चंद्रभान दातिर नामक किसान का भी खेत है। इस किसान ने अपने खेत पर एसबीआई से कर्ज लिया है लेकिन नहर फूटने से उसके खेत में पानी घुसने आैर फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। अब बैंक से लिया कर्ज किस तरह अदा करेंगे यह संकट उस पर आन पड़ा है। नहर फूटने से किसानों के खेत में पानी घुसने आैर उनका भारी नुकसान होने पर शासन से इन सभी किसानों को नुकसान भरपाई तत्काल मिलने की मांग का ज्ञापन अंजनगांव के तहसीलदार, मंडल अधिकारी, शहानूर प्रकल्प के अभियंता, तहसील कृषि अधिकारी को सौंपा गया हैं। 
 

Created On :   20 May 2022 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story