- Home
- /
- पेड़ से टकराई कार, बैंक मैनेजर समेत...
पेड़ से टकराई कार, बैंक मैनेजर समेत 2 की मौत

डिजिटल डेस्क, जशपुर। एक सडक़ हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। 2 बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जाता है कि मनोरा एसबीआई के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज, जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज, कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को छुट्टी होने के कारण पिकनिक मनाने कुनकुरी गए थे। वहां से रात के वक्त 9 से 10 बजे के बीच लौट रहे थे। ये अभी चरईडांड गांव के पास पहुंचे थे। उस दौरान कार की रफ्तार तेज थी। इतने में पता ही नहीं चला और कार अनियंत्रित होकर रोड की तरफ गई। इसके बाद एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अनुरंज और सुमित की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Created On :   21 Nov 2022 8:58 PM IST
Next Story












