- Home
- /
- टायर फटने से पलटी कार, एक मृत
टायर फटने से पलटी कार, एक मृत

डिजिटल डेस्क, येवदा अमरावती । दर्यापुर तहसील के अकोट–दर्यापुर मार्ग पर सांगलूद ग्राम के पास सड़क से तेज रफ्तार से दौड़ रही कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि चालक सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मृत महिला का नाम मोचर्डा ग्राम निवासी चंदा साहेबराव पुरी (52) है। घायलों के नाम एकलारा ग्राम निवासी चालक दीपक गिरि (20), साहेबराव पुरी (60) आैर पल्लवी विनोद भारती (35) हैं। बताया जाता है कि मृतक आैर जख्मी एम.एच.04-डीआर-4582 क्रमांक की कार से शेगांव गजानन महाराज मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। वहां से वापस अपने गांव लौटते समय दर्यापुर मार्ग पर सांगलूद ग्राम के पास सड़क से दौड़ रही कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित हो गई आैर गोते खाते हुई सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में सवार चंदा पुरी को गंभीर चोटंे आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि चालक दीपक गिरि, साहेबराव पुरी आैर पल्लवी भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल की तरफ नागरिक दौड़ पड़े। उन्होंने कार में से तीनों घायलों को बाहर निकालकर पहले दर्यापुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक रहने से अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही येवदा के दुय्यम निरीक्षक वसंत शिंदे का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Created On :   10 Jun 2022 2:49 PM IST