शासकीय कन्या उमावि में कैरियर मेला आयोजित

डिजिटल डेस्क अजयगढ नि.प्र.। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक अजयगढ़ में नवीन व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कैरियर मार्गदर्शन मेला आज दिनांक 20 जनवरी 2023 को संस्था के प्राचार्य नंदपाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को संस्था के प्राचार्य एवं इंद्रेश अवस्थी, विनोद कुमार गुप्ता, जगदीश सिंह यादव, मधुरिमा श्रीवास्तव सियाशरण शर्मा, फिरदोस खान, सविता गुप्ता, रामरतन अनुरागी, किशोरीलाल चुनकर, आसिया बेगम, अनामिका पाण्डेय, छोटेलाल चक्रवर्ती शत्रुघन, रमेश कुमार प्रजापति, सुरेंद्र कुमार यादव रिछारिया, कांति गुप्ता, दिव्या जैन, मणिका मिश्रा एवं संस्था में ब्यूटी बैलेंस के कल्पना गुप्ता हेल्थ केयर के सुशीला एवं संस्था में उपस्थित ब्यूटीशियन श्रीमती क्षमा गुप्ता एवं प्रियंका मिश्रा द्वारा छात्राओं का कैरियर मेले में कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Created On :   21 Jan 2023 3:42 PM IST