महिला से रेप करने वाले 3 आरोपियों पर मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Case filed against 3 accused of raping a woman, one accused arrested
महिला से रेप करने वाले 3 आरोपियों पर मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
महिला से रेप करने वाले 3 आरोपियों पर मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नंदनवन क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कथित प्रेमी  सहित 3 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में समीर रिजवान शेख (33), उसका भाई व मित्र परवेज शामिल है। पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर लिया है। 28 वर्षीय पीड़िता ने नंदनवन थाने में आरोपी समीर रिजवान शेख के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपी समीर के भाई और उसके मित्र परवेज पर गाली-गलौज करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। 

पीड़िता तलाकशुदा
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता तलाकशुदा है। पति से उसने वर्ष 2017 में तलाक लिया। पश्चात वह मायके में रहने लगी। जनवरी 2021 में उसकी  समीर से दोस्ती हुई। समीर निजी कामकाज करता था। समीर ने जनवरी 2021 में गलती से महिला के मोबाइल पर उसे युवती समझकर हाय का मैसेज भेजा। 

वाट्सएप पर हुई दोस्ती
समीर को महिला ने वाट्सएप पर प्रत्युत्तर दिया। धीरे-धीरे दोनों में चैटिंग शुरू हो गई। दोनों केडीके कॉलेज के सामने मिले। समीर ने उसे शादी के सपने दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। 

3 माह लिव इन रिलेशन में रहे
दोनों करीब तीन महीने ‘लिव इन रिलेशन’ में रहे। 5 दिन पहले समीर ने पीड़ित महिला को शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने समीर खिलाफ नंदनवन थाने में 29 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने समीर के खिलाफ  दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। 

जान से मारने की धमकी देने का आरोप
महिला ने समीर के भाई और दोस्त पर उसे गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। नंदनवन पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Created On :   30 April 2021 8:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story