दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले  फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज

Case filed against Facebook friend who raped and made pornographic videos
दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले  फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज
दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले  फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दुष्कर्म कर विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाने वाले फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ  बर्डी थाने में महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। 

विवाहिता गड्डीगोदाम क्षेत्र निवासी है। आरोपी फ्रेसबुक फ्रेंड यश नेमादे (28) है। करीब एक वर्ष पहले दोनों की फेसबुक पर पहचान हुई। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक-दूसरे को दिए। बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। इस बीच आरोपी, विवाहिता को बर्डी स्थित लॉज में ले गया। वहां उसने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। बाद में यह वीडियो दिखाकर विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा।  ब्लैकमेलिंग से त्रस्त होकर आखिरकार विवाहिता ने मामले की शिकायत की। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

महिला मरीज के साथ छेड़छाड़
डॉक्टर पर महिला मरीज ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। गुरुवार की रात बोरी थानांतर्गत हुई इस घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

पेट में दर्द था : पीड़ित 28 वर्ष महिला है। पेट में दर्द होने के कारण महिला घटना के दिन रात दस बजे डॉक्टर शकील उर्फ नूरानी शेख (48), सातगांव बाजार चौक निवासी के क्लीनिक में पति के साथ गई थी। महिला का पति क्लीनिक के बाहर बैठा था। उसकी पत्नी डॉक्टर के कक्ष में थी। आरोप है कि, इस दौरान शकील ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाने पर बाहर बैठा उसका पति भीतर गया। उसके तो घटना को लेकर हंगामा मच गया। काफी देर तनाव का माहौल रहा। बोरी थाने में महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

महिला से गाली-गलौज 2 युवकों पर मामला दर्ज
यहां कंट्रोल वाड़ी, आंबेडकर नगर में गुरुवार को रात करीब 2.30 से 3 बजे के दौरान एक महिला के साथ गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी आंबेडकर नगर बिहारी मोहल्ला निवासी छोटू उर्फ आशीष झा व उसका साथी शुभम है। पीड़िता सिद्धार्थ नगर, कंट्रोल वाड़ी निवासी शबनम सूरज वानखड़े है। 

कार में आए थे आरोपी : पुलिस के अनुसार शस्त्रों से दोनों युवक देर रात शबनम के घर पहुंचे और उसके पति सूरज के बारे में पूछने लगे। सूरज घर में नहीं होने की बात कहने पर दोनों युवकों ने शबनम के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दोनों आरोपी कार से आए थे, जबकि  एक अज्ञात आरोपी एक्टिवा पर था। पीआई प्रदीप सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में वाड़ी पुलिस जांच कर रही है।


 

 

Created On :   24 April 2021 3:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story