सहेली को अगवा करने वाली किशोरी के खिलाफ मामला दर्ज

Case filed against teenager who kidnapped Saheli
सहेली को अगवा करने वाली किशोरी के खिलाफ मामला दर्ज
सहेली को अगवा करने वाली किशोरी के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सहेली ने ही सहेली को अगवा करने का मामला उजागर हुआ है। कोतवाली थाने में आरोपी सहेली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

सुबह दूध लेने निकली थी : पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी है। 11वीं कक्षा तक पढ़ी है। अपनी मां के साथ लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। किशोरी 30 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे घर से दूध लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदार और सहेलियों के यहां उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

एक दिन पहले भी हुई थी गायब : इस घटना के एक दिन पहले भी किशोरी इसी तरह सुहानी कावले (19), उप्पलवाड़ी निवासी के साथ गायब हुई थी, लेकिन दूसरे दिन वापस घर आ गई थी। दोबारा गायब होने पर उसका कोई पता नहीं चला। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि, सुहानी ने ही किशोरी को अगवा किया है। 

एक ही स्कूल में पढ़ती थीं : सुहानी और किशोरी पहले एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। उनमें मित्रता है। सुहानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 
 

Created On :   4 May 2021 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story