- Home
- /
- महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर...
महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क,नागपुर। दो महिलाओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। होटल संचालक सहित दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि, दोनों महिलाओं का पीछा करते थे। हुड़केश्वर और वाठोड़ा थाने में दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
बातचीत बंद की तो पीछा करने लगा
पुलिस के अनुसार हुड़केश्वर क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता और आरोपी पंकज मनोहर तुमाने (32), टिमकी निवासी के बीच दोस्ती थी। विवाहिता ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया था। आरोपी ने उससे कई बार बातचीत करने की कोशिश की। आखिरकार विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ हुड़केश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, आरोपी पंकज ने 12 जनवरी 2021 को दोपहर में उसका पीछा किया। साथ ही असभ्य व्यवहार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पंकज तुमाने पर धारा 354(ड) के तहत मामला दर्ज किया है।
एक साल से पीछा कर रहा था
दूसरी घटना वाठोड़ा थाना क्षेत्र में 27 मार्च को हुई। इस क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने आरोपी विशाल लुलाले (25) के खिलाफ वाठोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि, आरोपी विशाल उसका पीछा करता है। वह विशाल के होटल में काम करती थी। उसने होटल से काम छोड़ दिया है। बावजूद करीब एक साल से विशाल उसका पीछा कर रहा था। 27 मार्च को उसने यह बात अपने भाई को बताई। भाई ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, तो उसने भाई के साथ गाली-गलौज की। सहायक पुलिस निरीक्षक गोसावी ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विशाल लुलाले पर धारा 354 (ड), 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।
Created On :   30 March 2021 12:22 PM IST