- Home
- /
- अश्लील वीडियो दिखाकर बालिका से...
अश्लील वीडियो दिखाकर बालिका से छेड़छाड़, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क,नागपुर। वाड़ी थाना क्षेत्र में एक बालिका को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घर के आंगन में खेल रही थी
पुलिस के अनुसार 7 वर्षीय बालिका घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान चारपहिया वाहन (एम.एच.-31-एफ.ई-8524) के चालक ने बालिका को घर में अकेले खेलता वाहन रोका और उसे अपने पास बुलाया। बालिका पास जाने पर चालक उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
परिजनों ने देख ली करतूत
इस बीच बालिका के परिजनों की नजर वाहन चालक पर पड़ी। उन्होंने उसकी करतूत देख ली। वाहन चालक के यह ध्यान में आते ही वह वहां से फरार हो गया। परिजन बालिका को लेकर वाड़ी थाने पहुंचे। महिला उप-निरीक्षक के.जी. काले ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 354(अ), 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
Created On :   30 March 2021 12:41 PM IST