- Home
- /
- महिला से लाखों रुपए ऐंठने वाले...
महिला से लाखों रुपए ऐंठने वाले दंपति सहित 4 पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संपत्ति खरीदी-बिक्री को लेकर महिला को लाखों रुपए ऐंठने वाले दंपति सहित चार लोगों के खिलाफ हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िता शोभा तिलगुले (64) है। आरोपी राजेश सियाराम सावरकर उसकी पत्नी अर्चना सावरकर, दोनों अयोध्या नगर, कुणाल येलने और उसका भाई अंकुश येलने, नंदनवन निवासी है। प्रकरण 2012 से 31 जुलाई 2021 के बीच का है। शोभा ने ग्राम पंचायत, नरसाला के सीमा में संपत्ति खरीदने का सौदा आरोपियों के साथ किया था। 23 लाख 50 हजार रुपए आरोपियों को दिए जा चुके हैं। बावजूद आरोपी देने में टालमटोल कर रहे हैं। जिससे मामला थाने पहुंचा। जांच-पड़ताल में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर सोमवार को प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
कैमरे का वायर चोरी
डिजिटल डेस्क, नागपुर। बजाज नगर थानांतर्गत निर्माणाधीन इमारत से दिनदहाड़े कैमरे का वायर चुरा लिया गया। बजाज नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित अजनी चौक प्रशांत नगर निवासी ऋषिराज चव्हाण (51) है। ऋषिराज का अत्रे ले-आउट में निर्माण कार्य जारी है। 29 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे ऋषिराज भोजन करने के लिए घर गया था। मजदूर चाय पीने के लिए गए थे। इस दौरान किसी ने निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल से इलेक्ट्रिक तथा कैमरे का वायर चुरा लिया। जिसकी कीमत 53 हजार 810 रुपए बताई जा रही है।
Created On :   3 Aug 2021 12:04 PM IST