शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में वेकोलि के अभियंता के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Case registered against engineer of WCL for sexual exploitation on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में वेकोलि के अभियंता के खिलाफ प्रकरण दर्ज
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में वेकोलि के अभियंता के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वेकोलि के एक अभियंता के खिलाफ देर रात जरीपटका थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया, इसके बाद उसका गर्भपात भी कराया।  पीड़ित 24 वर्षीय युवती किसी अस्पताल में कार्यरत है, जबकि आरोपी हितेश अशोकराव महाजन (26) इंदोरा चौक निवासी है। पीड़िता और आरोपी मूलत: वर्धा जिले के निवासी हैं। नागपुर में वह नौकरी कर रहे हैं। एक ही गांव के होने से उनमें पहले से जान पहचान थी। नागपुर में आने के बाद उनमें प्रेम संबंध स्थापित हो गए। 

इस बीच शादी का झांसा देकर 31 मार्च से 3 जुलाई 2021 के बीच में हितेश से शारीरिक संबंध स्थापित किए, जिससे पीड़िता को गर्भ ठहर गया। यह बात पीड़िता ने हितेश को बताई, उसका कहना था कि उसकी बहन की शादी होने की है। बहन की शादी होने के बाद हितेश ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया। झांसे में आई पीड़िता ने गर्भपात करा लिया, हालांकि इसके पहले दोनों के अभिभावकों के बीच भी पीड़िता और आरोपी की शादी करा देने की बात हो गई थी, लेकिन अब हितेश पीड़िता से छुटकारा पाना चाहता है। जिससे उसने शादी से इनकार कर दिया।  हितेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है, जांच जारी है।
 

Created On :   20 July 2021 3:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story